May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। राज्य स्तरीय कबड्डी का आयोजन बांसवाड़ा में होगा और बीकानेर जिले की टीम पूनरासर बाबा के धोक लगाकर गुरूवार देर रात रवाना हुई है। 17 वर्षीय व 19 वर्षीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य खिलाड़ियों ने बाबा के जयकारे लगाए और जीत के लिए प्रार्थना की। बता देवें इस टीम में पूनरासर की खिलाड़ी माया पुत्री अमरनाथ सिद्ध भी शामिल है। टीम प्रभारी स्टाफ गौरीशंकर पारीक, भगवानाराम गोदारा, अमिता बेनिवाल ने टीम के अंजनी माता मंदिर में भी दर्शन किए। खेलप्रेमी मन्नू सिद्ध ने बताया कि इस दौरान रूपाराम नाई, पूर्णनाथ, गोरखनाथ, श्रीराम नाथ, सुरेश सैन सहित अनेक खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। बता देवें 17 वर्षीय में गांव बाडेला की कमला पुत्री रामेश्वरलाल सारण व अनिता पुत्री सुरजाराम ज्याणी भी शामिल है। ग्रामीणों ने बधाई देते हुए दोनों को गांव से गुरूवार को रवाना किया। वहीं गांव सातलेरा की युवती सरिता पुत्री गोपीराम भुंवाल भी कबड्डी टीम में शामिल है। सातलेरा के राउमावि के स्टाफ नौरतमल शर्मा, पीटीआई पुष्पा, सुरेश हर्षवाल, अमरचंद जाखड़ नुजल काजी, वदंना, अनुराधा, सुमन, किशनगोपाल ने छात्रा को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

14 वर्षीय बालिका कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेगाना नागौर में राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने सेमीफाइनल मैच में आज सुबह नागौर को हराते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है। बीकानरे की छात्राओं ने 50-37 के स्कोर से नागौर को एक तरफा शिकस्त दी है। कल सुबह राजसमंद के साथ फाइनल मुकाबला होगा। इस टीम में बोडला से लिछमा पुत्री महेंद्र खाती, राधा पुत्री हड़मान ज्याणी, गांव रीड़ी की छात्रा चैना जाखड़, रवीना, माया, सुमन कूकणा, गांव आड़सर, सुरपुरा, किसनासर, रामसर कस्वां से एक एक छात्रा टीम में खेल रही है। बालिकाओं के परिजन व खेलप्रेमी टीम के फाइनल विजय करने की कामना कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की 17 व 19 वर्षीय टीम ने किए पूनरासर दर्शन, बांसवाड़ा के लिए रवाना हुई टीम।