






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर के माताजी मंदिरों सहित गांव आड़सर व रोहिड़ा में माताजी मंदिरों में नवरात्र की शानदार रौनक देखने सैंकड़ो प्रवासी गांव लौट आते है। विभिन्न स्थानों पर रहने वाले नागरिकों का लौटना आरंभ हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में माँ करणी की लीलाओं से संबंधित स्थान रोहिड़ा धाम में इस बार पहली बार विशाल आयोजन की तैयारियां कितासर युवा मंडल सहित ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। मंडल सदस्यों ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रथम नवरात्र को कितासर से रोहिड़ा धाम तक विशाल कलश यात्रा व झांकी निकाली जाएगी। युवा आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं में जुट गए है। मंडल सदस्य स्वयं ही रोहिड़ा धाम के मार्ग से झाड़ियां काटकर रास्ता साफ करने में जुटे है। बता देवें नवरात्र में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित दूर दूर से करणी माता के भक्त सैकड़ो की संख्या में यहां दर्शन करने पहुंचते है। गांव आड़सर में माताजी मंदिर में मंदिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आड़सर बास माताजी मंदिर में भव्य रोशनी से सजाने के साथ मंदिर की चारों ओर की गलियों को सजाया गया है।






