






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों में ऑटो मोबाइल के प्रति बढ़ते आकर्षण के वर्तमान समय में रौनक रेनाल्ट शो रूम में महालोन, एक्सचेंज मेला व सर्विस कैंप का आयोजन किया गया है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी उत्साहित है। घूमचक्कर पर स्थित शो रूम के लखन विजय ने बताया कि गाड़ियों के एक्सचेंज मेले का लाभ लेने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहें है। उन्होंने बताया कि रेनाल्ट क्विड पर 55 हजार तक की बचत का ऑफर है और रेनाल्ट किगर पर 65 हजार व रेनाल्ट ट्रिबर पर 55 हजार की बचत का ऑफर 15 अक्टूबर 2023 की शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुराने कस्टमर पूरी तरह से संतुष्ट है और वे नए ग्राहकों भी ला रहें है। इस दौरान शो रूम पर गाड़ियों का फ्री चेकअप व फ्री वॉशिंग की सर्विस भी दी जा रही है। गुरूवार से प्रारंभ हुए मेले में आज दिन भर नागरिकों का आना-जाना रहा।




