






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। गत वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित भामाशाह लिखमादेसर के दिवंगत शंकरलाल ज्याणी की प्रथम पुण्यतिथि पर 18 अक्टूबर को गांव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ज्याणी परिवार के ओमप्रकाश ज्याणी ने बताया कि बुधवार को राउमावि में ज्याणी परिवार के सहयोग से बनाए गए कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया जाएगा व विद्यालय प्रांगण में ही सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिवंगत शंकरलाल ज्याणी को पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करेंगे। कक्ष व रक्तदान शिविर का उद्घाटन संत सोमनाथजी महाराज द्वारा किया जाएगा। मूलाराम ज्याणी ने बताया कि किसी जरूरत मंद के लिए रक्तदान करने से एक जीवन को बचाने की आत्मसंतुष्टि के साथ व्यक्ति स्वयं अनेक बीमारियों से बच भी सकता है। ग्रामीण जागरूकता के साथ रक्तदान करने आगे आए ऐसा हम प्रयास कर रहें है। ज्याणी परिवार सहित स्वयंसेवी युवा शिविर के प्रचार प्रसार में जुटे है।



