May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव बिंझासर में अपने घर से लापता हुए युवक का शव देर रात तीन दिन बाद उसके खेत में ही मिला है। 35 वर्षीय युवक परमाराम पुत्र सोहनराम नैण 11 अक्टूबर की रात से लापता था और परिजनों ने सेरूणा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। सेरूणा पुलिस ने देर रात युवक का शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया व पुलिस मामले की जांच कर रही है।