






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। सिंबल किसी को एक को मिलता है पर भाजपा का हर कार्यकर्ता कमल का फुल खिलाने के लिए लड़ेगा है। ये कमल पूरे राजस्थान में खिलेगा और देश का कमल विश्व में खिलेगा। ये बात श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में पहुंचे तारातर मठ के महंत व भाजपा नेता प्रतापपुरी जी महाराज ने कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्की अपना मतदान राष्ट्र हित में करें और राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए करना है। स्वामीजी ने विधायक प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के लिए वोट मांगते हुए कहा कि अब समय आ गया है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होने का संदेश देवें। स्वामी जी ने कहा कि हर एक सीट पर अनेक योग्य उम्मीदवार है परंतु बड़े से बड़ा कार्यकर्ता भी जब पार्टी टिकिट की घोषणा करती है सब एकजुट हो जाते है और श्रीडूंगरगढ़ में भी सभी कार्यकर्ता निष्ठा से पार्टी निर्णय के साथ रहते हुए कमल को विजय बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान ताराचंद सारस्वत ने संत का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, हेमनाथ जाखड़ ने भी स्वामीजी का स्वागत किया। ताराचंद सारस्वत ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।






