August 30, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने तीन कार्रवाईयों में तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। एसआई बलवीरसिंह ने कल्याणसर पुराना के 37 वर्षीय कोजुराम मेघवाल को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं बलवीरसिंह ने ही बाना निवासी 19 वर्षीय मनोज मेघवाल को गिरफ्तार किया। एक अन्य युवक 31 वर्षीय कालूसिंह को रेलवे कॉलोनी श्रीडूंगरगढ़ से एसआई सुशीला ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की।