August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 8.25.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। एक 47 वर्षीय पुरूष की कीटनाशक से मौत हो गयी है। गांव मोमासर निवासी पुसाराम पुत्र मानाराम बावरी की खेत में कार्य करते हुए शाम को कीटनाशक के प्रभाव से तबियत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।