






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। चुनावी आचार संहिता में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध कारनामों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की टीम सीओ गोमाराम, थानाधिकारी और क्यूआरटी टीम के साथ गांव पुन्दलसर पहुंची। यहां वन विभाग क्षेत्र में लगाई गई अवैध हथकढ़ शराब की भट्टियों को नष्ट किया। इस दौरान मौके पर कोई भी नही मिला व पुलिस ने करीब 1 हजार लीटर कच्ची शराब (वाश) को भी नष्ट किया। शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया।





