May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। पाली से बस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें एक युवक का बैग बीकानेर में गंगाशहर रोड पर उतरने वाली सवारियों के साथ उतर गया है। युवक ने बैग के बारे में कोई जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंग मूंधड़ा शनिवार रात पाली टू सरदारशहर वाली बस में बैठे। मूधंड़ा ने बताया कि रविवार सुबह बस बीकानेर पहुंची तो एक ही परिवार के सात आठ सदस्य गंगाशहर रोड पर उतरे। भूलवश इनके अत्यधिक सामान के साथ उनका बैग भी उतर गया है। बैग में उनके कपड़े और कुछ व्यवसाय से संबंधित कागजात व सामान है। उन्होंने बस स्टाफ से पता करने का प्रयास रविवार को दिन भर किया परंतु बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मूंधड़ा ने कहा कि बस से उतरने वाला मुस्लिम परिवार था और श्रीडूंगरगढ़वासी या बीकानेरवासी किसी को जानकारी हो तो बैग दिलवाने में मदद करें। नागरिक 9351649481 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है।