






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। मोमासर बास के करणी माता मंदिर से आज गाजे बाजे के साथ डाक ध्वजा रवाना होगी। माँ करणी डाक ध्वजा संघ द्वारा ये लगातार दूसरी फैरी होगी। संघ अध्यक्ष गोविंद माली ने बताया कि मंदिर में आज दोपहर सवा एक बजे विशेष पूर्जा अर्चना के साथ आरती का आयोजन होगा तथा करीब सवा दौ बजे धूमधाम से संघ डाक ध्वजा लेकर बिना रूके लगातार दौड़ते हुए देशनोक पहुंचेगा। देशनोक में माँकरणी के दरबार में ध्वजा चढ़ा कर दर्शन करेंगे। संघ के सभी युवा तैयारियों में जुट गए है। संघ द्वारा इसी मंदिर में 22 अक्टूबर को जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार विशाल सिंह कविया एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।



