May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। प्रतिवर्ष की भांति श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रेनबो रिसोर्ट गार्डन में “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” का रंगारंग आयोजन 18 व 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में सहयोगी के रूप में श्रीगोपाल गौशाला अध्यक्ष व समाजसेवी जसराज मालू, सिद्ध युवा महासभा संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी बिग्गा-श्रीडूंगरगढ़ बृजलाल तावणियां, समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि समंदसर इमिलाल गोदारा, समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि रीड़ी हेतराम जाखड़ शामिल होंगे। आयोजन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में एसबीआई के अधिकारी भी परिवार सहित शामिल होंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि आयोजन में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा और सिंगल पुरूष को कतई एंट्री नहीं दी जाएगी। पुरूष एंट्री केवल महिला सदस्य के साथ ही दी जाएगी। सुरक्षा के लिए बलवान जिम के युवा व बड़ी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहेंगे। आयोजन में कड़ी सुरक्षा का घेरा होगा। दोनों दिन 62 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार सहयोगी कस्बे के श्रेष्ठ मोबाइल व एसेसरीज विक्रेता ए-टू-जेड कृष्णा मोबाइल्स के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि सभी विजेताओं के लिए हाई क्वालिटी स्मार्ट वॉच मंगवा ली गई है।

जबरदस्त उत्साह, आयोजन की भव्य तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ वासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। प्रवेश के लिए सिमित पास ही शेष है। बता देवें बीकानेर, जोधपुर, जयपुर ही नहीं दिल्ली व कलकत्ता से अनेक युवतियां व महिलाएं अपने परिवार के साथ गरबा खेलने श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई है। इन युवतियों ने कार्यालय से पास लेते हुए जानकारी दी कि वे प्रतिवर्ष इस समारोह में भाग लेती है और जो आनंद इस महोत्सव में आता है वह अतुलनीय होता है। बता देवें आयोजक टीम द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है जिसमें हाई क्वालिटी म्यूजिक, चकाचौंध करने वाली रोशनी, प्रसिद्ध आरजे का साथ, गंगा घाट की भव्य आरती सहित व्यापक तैयारियां की जा रही है।

ये होंगे पुरस्कार, हो जाएं विजेता बनने को तैयार, प्रतिभागी की मांग पर एक पुरस्कार बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स द्वारा आयोजित “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के कार्यक्रम में प्रतिभागी युवतियों व महिलाओं की डिमांड पर एक पुरस्कार ओर एड कर लिया गया है। अब इसमें बेस्ट नणद भाभी अवार्ड भी शामिल होगा। बता देवें पहले दोनों दिन बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से 31-31 विजेताओं का चयन ग्राउंड में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।