May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। बांसवाड़ा में चल रही 67 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी महिला वर्ग में बीकानेर जिले की दोनों 19 वर्ष और 17 वर्ष की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कोच गणेश गोदारा ने बताया कि दोनों टीमें अब तक अपने वर्ग के 8-8 मेच जीतकर अजेय के रूप में प्रदर्शन कर रही है। आज सम्पन्न हुए सुपर-लीग मुकाबलों में 19 वर्ष की टीम ने पहले बाड़मेर को 54-19 तथा नीम का थाना को 51-13 से एकतरफा हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं 17 वर्ष की टीम ने नागौर को 32-28 के कड़े मुकाबले और केकड़ी को 78-16 से एकतरफा हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। गौरतलब है कि दोनो टीमों में श्रीडूंगरगढ़ के बींझासर, सातलेरा , रीड़ी ,मणकरासर, पूनरासर और समंदसर तथा लूणकरनसर की लखावर, नाथवाणा, मनाफरसर व आड़सर की लड़कियाँ प्रतिनिधित्व कर रही हैं। टीम के साथ दलाधिपति शिवकरण लेघा व अन्य प्रभारी के रूप में गोरीशंकर पारीक, रामरख बाना, अमिता बेनीवाल, भगवाना राम आदि बालिकाओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।