






काली माँ के दर्शन के लिए 20 को रवाना होगा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती कस्बे कालू में माँ काली के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने पैदल यात्री संघ 20 अक्टूबर को शाम 3 बजे रवाना होगा। संघ विशेष पूजा अर्चना के बाद स्वर्णकार मंदिर से गाजे बाजे के साथ पदयात्रा प्रारंभ करेगा। रात्रि विश्राम गुसाईसर बड़ा गांव में होगी तथा अगले दिन कालू पहुंच कर माता के दर्शन किए जाएंगे। गुसाईंसर में भोजन व सोने संबंधी व्यवस्था संघ की ओर से की जाएगी तथा संघ में महिलाएं भी शामिल हो सकेगी। संघ के सदस्यों ने व्यवस्था संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
सरसजी महाराज का होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास गींदड़ मैदान में कल बुधवार रात सरसजी महाराज के जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल द्वारा जागरण की तैयारियां की जा रही है। मंडल सदस्य ने बताया कि प्रसिद्ध भजन कलाकार संदीप मालिया, पिंकी पारीक, अशोक आजाद भजनों की प्रस्तुतियां दी।
दुलचासर से देशनोक 19 को रवाना होगा पदयात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर से देशनोक 19 अक्टूबर को पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ सदस्यों ने बताया कि गाजण माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दोपहर दो बजे धूमधाम से संघ रवाना होगा और ये दुलचासर से देशनोक जय माँ करणी पैदल यात्री संघ की 19 फैरी होगी। संघ सदस्यों ने यात्रा की तैयारी कर दी है।
कीतासर बीदावतान में आज होगा माँ करणी का जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कीतासर के ग्रामीणों द्वारा गांव में आज माँ करणी के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि जागरण में सुदंर मालिया एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पर पहुंचना प्रारंभ कर दिया है। दूधिया रोशनी के बीच आरती के साथ भजन कीर्तन प्रारंभ होगा।



