






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2023। दयानंद विद्या निकेतन उमावि की बेटियों ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए राज्य स्तर पर जोधपुर में आयोजित मल्लखंभ प्रतियोगिता में बीकानेर जिले से खेलते हुए 6 गोल्ड हासिल किया है। शाला व्यवस्थापक सुभाष चंद्र शास्त्री सहित ने बताया विजेता टीम खिलाड़ी 19 वर्षीय में वसुंधरा सिद्ध, राधा नैण, प्रियंका, अश्वनी, कृष्णा और अनीता ने प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया। कोटा की टीम को हराकर फाइनल जितने वाली बालिकाएं आज शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो उनका फूलमालाओं से सम्मान किया गया। इस दौरान कुंभाराम घिंटाला, सत्यनारायण स्वामी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा व सभी ने खिलाड़ी युवतियों को बधाई दी।





