May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2023। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज प्रशासन द्वारा बाइक रैली निकाली और मतदाताओं को जागरूक होकर वोट देने की अपील की। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली उपखंड कार्यालय से निकल कर मुख्य मार्ग से होकर गांधी पार्क में पूर्ण हुई। तहसीलदार राजवीर सिंह, विकास अधिकारी भवानी सिंह सहित नगरपालिका व उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।