






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2023। किसी ने अर्द्धनारीश्वर का रूप धरा तो कोई कृष्ण बना है, कोई रावण के रूप में सजा तो कोई राम सीता के वेश में जचे, ये दृश्य है नवरात्र यात्रा का। आज नवरात्र के अंतिम दिन स्वर्णकार मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की सुदंर झांकिया सजाई गई है। 151 महिलाओं ने यात्रा में कलश लेकर भाग लिया और गाजे-बाजे के साथ मंगल गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने माता के खूब जयकारे लगाए और नवरात्र यात्रा स्वर्णकार मंदिर से निकल कर रानी बाजार होते हुए घास मंडी से हाईस्कूल रोड की ओर से पुन: मंदिर में ही पूर्ण होगी। यात्रा मार्ग में दो तीन जगह श्रद्धालुओं ने ज्यूस की व्यवस्था की और स्वर्णकार समाज के अनेक युवा व स्वयंसेवक यात्रा में शामिल हुए। युवाओं ने यात्रा की व्यवस्थाएं संभाली।







