May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। गांव बिग्गा में वीर बिग्गाजी महाराज की जीवनी का सार कथा वाचिका विमला जाखड़ ने संगीतमय सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज भक्तिमय माहौल में पांच दिवसीय कथा व मायरा का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। गांव बिग्गा की जसनाथजी बाड़ी में शुक्रवार रात को श्रीजसनाथजी महाराज का जागरण व शनिवार को हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। बाड़ी के महंत प्रेमनाथजी महाराज ने बताया कि जागरण में विश्व विख्यात अग्नि नृत्य का आयोजन होगा और देश भर से नाथ समाज के सिद्ध पुरूष व महंत अपनी वाणाी से जसनाथजी महाराज का सबद गायन करेंगे।

वीर बिग्गाजी पैदल यात्री संघ होगा कल रवाना, आज होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज आड़सर बास में वीर बिग्गाजी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा वहीं कल दोपहर सवा एक बजे वीर बिग्गाजी पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना होगा। संघ सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की चौथी फैरी होगी तथा जागरण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गांव बापेऊ की अर्चना एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण में बिग्गाजी महाराज के अनेक श्रद्धालु भाग लेंगे।

ध्वजा लेकर जयकारों के साथ सालासर संघ रवाना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना से आज बालाजी की ध्वजा लेकर सालासर पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। गांव के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद जयकारों के साथ संघ रवाना हुआ व ग्रामीणों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना से सालासर धाम के लिए जयकारों के साथ रवाना हुआ पैदल यात्री संघ।