May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। ताल मैदान में शानदार झुलों के साथ चटकारेदार व्यजंनो के साथ खरीददारी के लिए सैंकड़ो सामानों से सजा राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित मेले में आप भी आज ही परिवार सहित घुमने का लुफ्त जरूर उठाए। मेले में त्योहारी सीजन को देखते हुए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान मिल रहें है। युवतियों के लिए खास इमिटेशन ज्वेलरी की दुकानें भी सजी है। खिलोने व रसोई का सामान भी रियायती दरों पर उपलब्ध है। मेला संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेला आज के दिन ही शेष है और पारिवारिक मनोरंजन के लिए श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक आज ही मेले में पहुंचे। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में सैंकड़ो परिवार व नागरिक मेले में पहुंचे। रात 10 बजे तक चलने वाले मेले में आप भी आज पहुंचे अपने परिवार को लेकर मेला घुम आए।