






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023, खाने के बाद अक्सर ही कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। कई बार इस वजह से हम काफी अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। ज्यादा शुगर होने के कारण हमारी सेहत पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
इस वजह से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गुड़ और घी आपके लिए परफेक्ट डेजरट का काम कर सकते हैं। साथ ही ठंड के मौसम में गुड़ और घी आपको गर्म रखने में भी मदद करते हैं। इन्हें खाने से कई हेल्थ संबंधी फायदे भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाने के बाद घी और गुड़ खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
गुड़ और घी खाने से खाना बेहतर तरीके से पचता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है। ये आपके इंटेस्टाइन के लिए भी फायदेमंद होता है, जिससे खाना अच्छे से अब्जॉर्ब हो पाता है और खाने में मौजूद सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को मिल पाते हैं। खाना बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होने की वजह से कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। घी मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिस वजह से शरीर की कैलोरी जल्दी बर्न होती है।
इम्युनिटी बढ़ाता है
घी और गुड़ खाने के बाद खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। इनमें आयरन, मैग्नीशियम और कई फैटी एसिड भी पाए जाते है, जो आपके इम्युन सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। इस वजह से सर्दियों में होने वाले खांसी-जुकाम से भी बचने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
घी में मौजूद फैट्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ने नहीं देता। इस वजह से यह शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है। हालांकि इसे ज्यादा न खाएं।
मीठा खाने की चाह शांत करता है
गुड़ और घी को खाना खाने के बाद खाने से आपकी मीठा खाने की इच्छा शांत हो जाती है और आप अनहेल्दी चीजें नहीं खाते। ये कॉम्बिनेशन आपका वजन भी नहीं बढ़ाता। घी में मौजूद फैट्स हेल्दी होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है और गुड़ में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता।



