May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। गौरक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली गांव रीड़ी व धड़ देवली गांव बिग्गा में लोकदेवता के मंदिरों में दो दिवसीय आसोज मेला आज उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रीड़ी में श्रीवीरबिग्गाजी मंदिर में बीती रात विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में सुनीता स्वामी व राजू स्वामी ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुतियां दी। सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में भाग लिया। महिलाओं व पुरूषों सहित युवाओं ने रात भर भजन सुने व भजनों पर खूब झूमे। बारस व तेरस को बिग्गाजी महाराज के धोक लगाने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। नारियल प्रसाद चढ़ाकर प्रार्थनाएं की। पुजारी दुलीचंद ने शांति पूर्ण मेला आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। मन्दिर कमेटी के युवाओं ने सभी व्यवस्थाएं संभाली। दूसरी ओर गांव बिग्गा में बीती रात धड़ देवली मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। अर्चना एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आज सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर बिग्गाजी के दर्शन किए। पंडित मालाराम तावणियां ने विशेष पूजा अर्चना संपन्न की। युवाओं ने मेले की व्यवस्थाएं संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में आज दिनभर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लोक देवता वीर बिग्गा जी महाराज के मंदिर में टेका माथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाजी मन्दिर बिग्गा में हुआ जागरण का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में रात भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में रातभर श्रद्धालुओं ने भजन गंगा में गोते लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में विशाल जागरण का आयोजन हुआ, सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।