






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023, बदलते मौसम में सर्दी जुकाम होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर लोग इस समस्या से परेशान ही होते हैं, लेकिन जिनकी इम्युनिटी मजबूत होती है, वो इस परेशानी को भी मात देते हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग जल्दी सर्दी-जुकाम के शिकार होते हैं।
मौसम में बदलाव भी होना तय है, इसलिए जरूरी है कि हम खुद सतर्क रहें और इससे निपटने के लिए उपाय करें। लंबे समय तक सर्दी होने के कारण छाती में कफ जमा हो जाता है। कई बार गलत उपचार के कारण भी कफ सूखकर छाती में जमा हो जाता है, इसलिए बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
छाती में जमा कफ से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
हमें जरा सा भी दर्द होता है, तो हम तुरंत अंग्रेजी दवाओं की तरफ भागते हैं। जाएं भी क्यों नहीं, ये हमें तुरंत आराम जो दिलाते हैं। ऐसे ही सर्दी जुकाम होने पर हम कुछ दवाओं का सेवन करते हैं, जिनमें कुछ एंटीबायोटिक दवाएं भी होती हैं, जो तुरंत राहत नहीं देती और सीने में कफ जम जाता है। ऐसे में हम कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।
गर्म पानी का भाप लें
अगर छाती में जमे कफ को खत्म करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप गर्म पानी में पुदीने की कुछ बूंदे डालकर उसका भाप लीजिए। एक दिन में दो से तीन बार इसे लीजिए। इससे बहुत जल्दी ही आप आराम महसूस करेंगे।



