May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। सुबह-सुबह दुःखद खबर गांव बिग्गा से आई है। बिग्गा निवासी 26 वर्षीय युवक संजय कुमार पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल की बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात युवक बिग्गा गांव से 2 किलोमीटर दूर बिग्गाबास रामसरा की ओर पटरी पार कर रहा था और करीब 8 बजे बीकानेर हिसार ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के घर में उसके विवाह की खुशियां मात्र 5 माह में ही मातम में बदल गई। सरकारी नौकरी कर रहें संजय का करीब 5 माह पूर्व ही धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ था। मृतक समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है और सरपंच जसवीर सारण सहित अनेक ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे है। पुलिस ने रात मौके पर पहुंच कर शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया जहां अभी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 वर्षीय युवक संजय मेघवाल की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, सरपंच सहित अनेक ग्रामीण दे रहे परिजनों को सांत्वना।