






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2023। चेक में छेड़छाड़ करने और चेक अनादरण का नोटिस मिलने पर एक श्रमिक ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कालूबास निवासी विनोद कुमार पुत्र भंवरलाल भार्गव ने आड़सर बास निवासी आशीष उर्फ राजेन्द्र पुत्र फतेहचंद सेवग और आनंद कुमार पुत्र दीनदयाल माहेश्वरी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गत 15 वर्षों से गांधी पार्क के पास रेहड़ी लगाकर जूते चप्पल बेचने का कार्य करता है। दिसबंर 2020 में आरोपी ने उसे रामस्नेही कटले में एक जुते चप्पल की दुकान उठने पर उसका पूरा माल एक लाख रुपए में मुझे दिलवाया। रूपए दो साल में किश्तों से चुकाने की बात तय हुई। परिवादी ने बताया कि वह जनवरी 2021 से लगातार किश्तें दे रहा है और इसकी एंट्री भी अपनी डायरी में करवा रहा है। परंतु सक्योरिटी पेटे लिया गया एक लाख का चेक आरोपी के पास था जिसमें उसने छेड़छाड़ करते हुए राशि 1,80,000 कर ली और आनंद कुमार ने अपने खाता बैंक में प्रस्तुत किया। उसे नोटिस मिला और 9 अक्टूबर को चेक के आधार पर न्यायालय में मामला दर्ज करवा दिया। परिवादी ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने जांच एसआई बलवीर सिंह को सौंप दी गई है।



