May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2023। बतौर गवाह फर्जी स्टाम्प कोर्ट में पेश करने पर पीड़ित ने दो भाईयों पर 420 का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव बिग्गाबास रामसरा के कुदंनदास पुत्र सीतादास स्वामी इसी गांव के मुन्नीराम व सहीराम पुत्र मेवाराम के खिलाफ 420 का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसे ओमदास पुत्र गिरधारीदास स्वामी ने बताया कि आरोपियों ने एक दावा श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में पेश कर रखा है। जिसमें एक समझौतानामा की फोटो प्रति कोर्ट लगा रखी है और उस पर बतौर गवाह मेरे हस्ताक्षर है। परिवादी ने बताया कि आरोपी द्वारा 50 रूपए के स्टाम्प पर जो लिखा पढ़ी की गई है वो पूर्णतया फर्जी है और उसके सामने किसी भी प्रकार का कोई समझौतानामा नहीं हुआ है। ना उसने बतौर गवाह हस्ताक्षर किए है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाने की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।