May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2023। फर्जी दस्तावेज से संपत्ति हड़पने के आरोप में एक भाई ने अपने भाई बहनों सहित भांजे भानजियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवरीमल सुनार ने अपने भाई रिद्धकरण, चांदरतन, मोहनलाल सहित रतनगढ़ निवासी बहनें विमला व लक्ष्मी, बीदासर निवासी बेबीअन्नु, भांजा श्यामसुदंर निवासी रतनगढ़, भांजी विमला निवासी नागौर तथा रतनगढ़ निवासी कैलाश सुनार, राजेन्द्र सुनार निवासी नागौर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि जवरीमल के मालिकाने हक की विक्रय की हुई दो दुकानें व उनके ऊपर करवाया गया निर्माण माता पिता के देहांत के बाद 10 भाई बहनों के मालिकाना हक में थे। आरोपियों ने षड्यंत्र पूर्वक रिद्धकरण को नाजायज रूप से लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी मिथ्या व कूटरचित परित्याग पत्र तैयार कर लिए और रिद्धकरण इसे असली रूप मे काम में लेकर उक्त संपत्तियों पर अपना हक जता रहा है। अन्य आरोपियों ने साक्षी बनकर दस्तावेज तैयार करवाने में सहयोग दिया है। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई। ज्ञात रहें पूर्व में रिद्धकरण ने भी अपने भाई ओमप्रकाश सहित उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है।