






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। लेकिन इस आयोजन के दौरान देश के प्रत्येक घर, प्रत्येक गली में उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए विहिप ने तैयारियां शुरू कर दी है एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर में वार्ड, गली प्रमुख की जिम्मेदारियां दी जा रही है। इस संबध में शुक्रवार रात्रि को कालूबास के पारासर मंदिर प्रांगण में वार्ड 35 एवं 40 के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप जिला मंत्री जगदीश स्वामी ने समाज को संगठीत करने के लिए समय दान देने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में भैराराम डूडी, प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा आदि ने भी संगठनात्मक विषयों पर संबोधन दिया। बैठक में रजत आसोपा, अरूण जोशी, विमल शर्मा, अनिल सिकलिकर, चन्द्र प्रकाश नाई, प्रशांत पुरोहित, छोटू पुरोहित, राहुल, बलराम, विष्णु, राजकुमार, शिव, सन्तोष विनायकिया, अनिल, घनश्याम, महेश, शिवम्, भैरूदान, चन्द्रप्रकाश, अशोक नाई, कन्हैयालाल, शिवशंकर, गणेश, सादुलसिंह, श्यामसुन्दर, सुर्यप्रकाश आदी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। विहिप मंत्री सन्तोष बोहरा ने बताया कि दीपावली से पहले पूरे शहर में बजरंग दल कि वार्ड इकाई ओर गली प्रमुख का कार्य पुरा करने का लक्ष्य है। इसी क्रम में शनिवार को कालुबास वार्ड नम्बर 2, वार्ड नम्बर 3 की, आडसर बास में वार्ड नम्बर 26, 27, 28 की, मोमासर बास में वार्ड नम्बर 5, 6, 34 की एवं प्रताप बस्ती में वार्ड नम्बर 15 कि सभी अलग अलग बैठकें आयोजित की जाएगी।



