






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। शत प्रतिशत मतदान की अपील के लिए निर्वाचन आयोग की पहल पर क्षेत्र में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव बादनूं में जहां विद्यार्थियों ने वोट एवं 100% इन शब्दों को मानव श्रृंखला में उकेरा वहीं गांव पूनरासर में स्काउट गाईड़ से जुड़े विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए। इसी प्रकार कस्बे में नगरपालिका कार्मिकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। पढ़ें सभी आयोजनों की सामूहिक खबर एवं देखें फोटो।
बनाई मानव श्रृंखला, दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं के राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बना कर वोट एवं 100% शब्दों को उकेरा। इस मौके पर बीएलओ लक्ष्मीनारायण छींपा ने सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर गांव में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रभावी संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य गणेशाराम तर्ड, हंसराज जाखड़, सांवरलाल डेलू, मनोज कुमार गोदारा, राकेश कुमार गोदारा, श्रवण गौरा, संजय जोशी, सुनील बिश्नोई, शुभम जोशी, ओमप्रकाश, रेखा बिठु, क्षिप्रा सहित विद्यालय स्टॉफ सक्रिय रहे।
पूनरासर में स्काउट गाईड ने बनाई रंगोली, पोस्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राउमावि पूनरासर में स्काउट व गाइड ने रंगोली एवं पोस्टर बनाए व ग्रामीणों को दिखा कर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या अनीता दोचनीय के निर्देशन में गाइड कैप्टन बबली मीणा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं विद्यार्थियों व ग्रामीणों को BHA एप की जानकारी भी दी।
नगरपालिका कार्मिकों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका कार्मिकों ने रैली निकाली। रैली को कनिष्ठ अभियंता भरत गौड, सहायक लेखाधिकारी रविशंकर जोगी, कनिष्ठ सहायक नरेश तेजी, जितेन्द्र भोजक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। पालिका भवन से घूमचक्कर होते हुए गांधी पार्क तक निकाली गई इस रैली के दौरान कार्मिकों ने नारे लगाते हुए शहरवासियों से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।






