






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। नवबंर के प्रथम सप्ताह में आते आते क्षेत्र के मौसम में गिरावट आई है। फिलहाल दिन का तापमान 32 डिग्री पर आ गया है। रातें भी ठंडी होने से घरों में कंबल निकाल लिए गए है। मौसम विभाग के अनुसार दो तीन दिन में मौसम करवट बदलेगा और 9 व 10 नवबंर को हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना रहेगी। ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं बताई गई है। बता देवें खेतों में किसानों ने मूंगफली निकालने या एकत्र करने का कार्य चल रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। परंतु ध्यान रहें अधिक बारिश की संभावना से विभाग ने इंकार किया है।




