May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2020। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में एक महिला की लज्जा भंग की शर्मनाक घटना पुलिस थाने में दर्ज हुई है। गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही शिवलाल जाट, राजेन्द्र गिला और मांगूसिंह राजपूत के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ लज्जा भंग करने एवं ज्यादती का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि रविवार को वह खेत में मजदूरी करने गया था और पीछे से आरोपी शिवलाल उसके घर में अनाधिकृत रूप से घुसा एवं उसकी पत्नी के मूंह पर कपड़ा बांध कर ज्यादती का प्रयास किया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की एवं पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ौसी भाग कर आए तो आरोपी घर से बाहर चला गया। जहां पर उसके अन्य दो साथी राजेन्द्र गिला एवं मांगूसिंह राजपुत पहले से खडे थे। तीनों आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर फेंकें, जिससे उसकी पत्नी को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।