May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-09 at 18.57.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2023। अपने पुरे दम खम से चुनाव मैदान में आई निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा का कारवां बढ़ रहा है एवं गुरूवार को उनके पक्ष में पांच गांवों में सभाओं का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को उनके कार्यालय में पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने भी उन्हें पूर्ण सर्मथन देते की घोषणा की। इस मौके पर नाई के साथ गांव गुंसाईसर बड़ा, माणकरासर, नौसरिया, घाबरिया सहित कई गांवों से एवं कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से नाई सर्मथक पहुंचें एवं प्रीति शर्मा को सर्मथन दिया। इससे पूर्व गुरूवार को गांव बींझासर, डेलवां, लाधडिया, लोडेरा व उदरासर में हुई इन सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचें एवं शर्मा को सर्मथन देने का वायदा किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रीति शर्मा ने महिला शक्ति को समानता के लिए, भारतीय संस्कृति में दिए गए नारी सम्मान के लिए आर्शीवाद मांगा। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बताते हुए यह लक्ष्य बताया। इन सभाओं में पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलिप सिंह राजपुरोहित, पार्षद सोहनलाल ओझा, धन्नेसिंह तंवर, सम्पतलाल सारस्वत, बजरंगसिंह, पवन सारस्वत, आनंद सारस्वत, जस्सू सिंधी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे एवं शर्मा के सर्मथन में वोट मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा को अपना पूर्ण सर्मथन देने की घोषणा करते पूर्व विधायक किशनाराम नाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रीति शर्मा के सर्मथन में नाई के आह्वान पर पहुंचें सर्मथक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं दे रही है प्रीति शर्मा को आर्शीवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला सशक्तिकरण की लहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण दे रहे है सर्मथन।

गुरूवार शाम को किशनाराम नाई की अगुवाई में हुई बैठक का लाईव प्रसारण भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया गया। जिसे आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है। क्षेत्र की समस्त राजनैतिक खबरों से अपटेड रहने के लिए हमारे पेज को लाईक, फोलो जरूर करें।https://fb.watch/ocDP9kdQeC/?mibextid=Nif5oz