






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2023। क्षेत्र में परवान चढ़ रहे चुनावों में गुरूवार को सभी प्रत्याशी अपने अपने जनसम्पर्कों में लगे रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी ने जहां 11 गांवों में जनसभाएं आयोजित की वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने पांच गांवों में जनसम्पर्क किया। इनके अलावा भी सभी दलों के एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने प्रचार में जुटे रहें।
महिया सर्मथकों ने संभाली प्रचार की कमान, पांच गांवों में की सभाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के सर्मथन में उनके कार्यकर्ताओं एवं सर्मथकों ने क्षेत्र के 5 गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की। गांव सातलेरां, बिग्गा, शीतलनगर, रेवाड़ा व कुंतासर में आयोजित इन सभाओं में वक्ताओं ने महिया द्वारा किए गए कार्यों और किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष बताते हुए उनकी ईमानदारी के नाम पर महिया के पक्ष में वोट मांगें। गांवों में इन सभाओं में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
गोदारा ने दिया व्यक्तिगत सम्पर्कों पर जोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने अभी गांवों में जनसम्पर्क शुरू नहीं किया है एवं बुधवार को कार्यालय उदघाटन एवं जुलूस के बाद गुरूवार को व्यक्तिगत मुलाकातों का दौर जारी रखा। गोदारा के साथ साथ उनके पुत्र केशराराम गोदारा भी गांवों में खासे सक्रिय है एवं नाराजगी को दूर करने का पूरजोर प्रयास कर रहे है।
रालोपा की सभाएं भी आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा ने भी बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर के बास, धर्मास, नौसरियां, मिंगसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर सहित 18 गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की। माचरा ने अपने चिर परिचित अंदाज में ग्रामीणों को संबोधन दिया और वोट मांगें। इस दौरान ग्रामीणों ने माचरा का उत्साह के साथ स्वागत किया।
बसपा व निर्दलीय भी वोट मांगनें में जुटे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार मेघवाल सहित निर्दलीय भी अपने प्रचार में जुटे रहे। निर्दलीय प्रत्याशी आडसर बास निवासी ईश्वरचंद चौरडिया ने गुरूवार को अपने मोहल्ले में वोट मांगें। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण सुनार ने भी अपने पक्ष में समर्थकों के साथ अनेक मोहल्ले व बाजार में जनसम्पर्क किया एवं वोट मांगें।





