






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। धनतेरस पर शगुन के तौर पर सोने-चांदी के गहने खरीदने वालों को श्रीडूंगरगढ़ में नंदलाल मोहित कुमार ज्वेलर्स द्वारा शानदार ऑफर दिया जा रहा है। कस्बे के प्रसिद्ध नोरतमल सुनार की 70 वर्षों की विश्वसनीयता के साथ उनके पौत्र अब कस्बे के ज्वेलरी व्यवसाय में नई पहल कर रहे है। मोहित ने बताया कि धनतेरस पर विशेष एक दिन का सुपर ऑफर दिया गया है। जिसमें 50 हजार रुपये की सोने के ज्वेलरी खरीद पर 10 ग्राम शुद्ध चांदी का सिक्का फ्री गिफ्ट के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही दीपोत्सव स्कीम के तहत धनतेरस से दीपावली तक हाथों से बनी पायलों की खरीद करने पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं लिया जा रहा है इसी के साथ घड़ाई भी बिल्कुल फ्री रखी गई है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गांधी पार्क के पास 1972 में सोने-चांदी के गहनों के लिए पूर्ण विश्वास के साथ नौरतमल सुनार द्वारा स्थापित की गई दुकान की विश्वसनियता के क्रम में तीसरी पीढ़ी द्वारा कायम रखने के साथ कस्बे के युवा ज्वैलरी डिजायनर मोहित सोनी ने इसे नई ऊंचाईया दी है। मोहित ने ज्वेलरी डिजायनिंग का विशेष कोर्स जयपुर में पूरा किया व अब अपने पैतृक व्यवसाय को ओर अधिक बुंलदियां देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आ गए है। मोहित ने बताया कि दीपावली पर्व पर विशेष चांदी के दीपक, आरती थाली, लक्ष्मीजी पादूका, चांदी के बर्तन सहित जोधपुर सर्राफा एसोसिएशन के शुद्ध चांदी के सिक्के उपलब्ध है। यहां पर दीपावली के मौके पर हाथ से बनी शुद्ध पायलों की अनेक डिजायन और वैरायटी उपलब्ध है।





