May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 14.25.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। घरों और बाजारों में दीपावली की जबरदस्त रौनक नजर आ रही है। बाजार में दुकानों के आगे खूब सजावट की गई है व विभिन्न सामान सजाए गए है। बाजार में भीड़ भी सामान्य दिनों से बहुत अधिक है। घरों में रंगोलियां सजाई जा रही है वहीं रंग बिरंगी रोशनी से बाजार व घर सज गए है। हर घर की रसोई से मिठाईयां व मठरीयां बनाने की महक गलियों तक आ रही है। नए कपड़े व अनेकों सामानों की जमकर खरीददारी की गई है। सैंकड़ो तरह के पटाखों से मार्केट सज गया है और जैन स्टोर पर किफायती दरों में खूब पटाखे मिल रहें है। दीपक व कागज की बनी रंगोलियां सहित पूजा का सामान बेच रहें दुकानदार प्रसन्न है। मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। आस पास के गांवो में भी दुकानों पर रौनक है और हर घर दीवाली की तैयारियां की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजारों में छाई है खूब भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रसोई के लिए विभिन्न प्रकार के सामानों की खूब हो रही है खरीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क के पास विभिन्न मिठाईयों की दुकानें सजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिठाईयों के साथ अनेकों प्रकार की नमकीन व बेकरी उत्पाद भी खूब मिल रहें है दुकानों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो प्रकारों के ग्रीन पटाखों से सजी दुकान, उमड़े ग्राहक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में सजी अस्थाई दुकानें, छोटी दुकानों पर भी है बड़ी रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में वाहन प्रवेश किया बंद, बाजार में भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानदारों ने की सुंदर सजावटें, रोशनी के साथ लगाई रंग बिरंगी फरियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। त्योहार पर कपड़ो की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक की खूब हो रही है खरीददारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक के साथ तरबूज सहित पूजन सामग्री की बिक्री खूब हो रही है।