May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 21.12.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। हाइवे पर बीकानेर बाईपास के पास एक सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप जो बीकानेर की ओर जा रही थी जो सामने से आ रहें ट्रक में भिड़ गई। घटना में पिकअप में सवार तीन जनों दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक को गंभीर हालात में बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया है। बस द्वारा झंझेऊ आ रहें एक बस में सवार युवक किशन सिद्ध ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था की पिकअप चकनाचुर हो गई और करीब आधा घंटे की मश्क्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके। मौके पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस पहुंची है। घायल व मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमने सामने की टक्कर में पिकअप गाड़ी हुई चकनाचुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप सवार तीन जनों में से दो की मौके पर ही हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के होटल के नागरिकों ने की मदद, बड़ी मशक्कत के बाद निकाला शवों को।