May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-17 at 19.00.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवबंर 2023। भाजपा समर्थकों के उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। समर्थक चुनाव तैयारी में जी जान से जुटे है। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने समर्थकों से कहा कि मोदी है तो ही देश हित मुमकीन है क्योंकि राष्ट्रहित में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ऐसे नेता हमारा गौरव है। मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए एक एक वोट मोदी पक्ष में भाजपा को देना है। सारस्वत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए युवा व किसान के साथ खिलवाड़ करने वाली ही नहीं बल्कि महिला सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। सारस्वत ने कहा कि राजस्थान की परंपरा के विरूद्ध कांग्रेस सरकार ने महिला सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया है इसे प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सारस्वत शुक्रवार को समर्थकों के साथ गांव बेनीसर, भोजास, दुसारणा, कोटासर, दुलचासर, टेऊ, सूडसर, गोपालसर, देराजसर, राजपुरा में पहुंचे और जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन कर वोट मांगे। शाम को सारस्वत शहर के वार्डों में कार्यकर्ताओं से मिले। सभी सभाओं में सारस्वत का फूलमालाओं से स्वागत कर ग्रामीणों ने साफा पहनाया। कई गांवो में ग्रामीणों ने जनसमस्या भी उठाई और सारस्वत ने भाजपा सरकार बनने के साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। भाजपा के प्रचार दल में भाजपा के सभी नेता शामिल रहें और जाति धर्म से ऊपर उठकर सुराज सुशासन के लिए वोट भाजपा को देने की बात गांव गांव में मतदाताओं से कही। इसके बाद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में बिग्गाबास में वार्ड 24 में एवं वार्ड 12 में दो शहरी जनसभाओं को संबोधित किया एवं युवाओं को एकजुटता के साथ मोदी को मजबुत करने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। आज के दौरे से विभिन्न गांवो से देखें कुछ खास फोटो

शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान को फेसबुक लाईव के माध्यम से टाइम्स के सभी पाठकों तक पहुंचाया गया एवं विभिन्न गांवों की अलग अलग लिंक निचे दी गई है। आप भी इन लिंकों पर क्लिक कर विभिन्न गांवों के आयोजनों के वीडियो देखें।

गांव बेनीसर से चुनावी सभा का लाइव-  https://fb.watch/omKZSh9hqe/?mibextid=ZbWKwL

 गांव भोजास से भाजपा की चुनावी सभा लाइव-  https://fb.watch/omOuz9RhHy/

गांव दुसारणा से भाजपा सभा का लाइव-  https://fb.watch/omSbSRJB6e/

गांव कोटासर से देखें भाजपा की सभा का लाइव-  https://fb.watch/omWrXtaqpT/

देराजसर से देखें भाजपा की सभा का लाइव- https://fb.watch/om-vuWIrlh/ 

सूडसर से भाजपा की चुनावी सभा का लाइव- https://fb.watch/on3e4_FtrO/

टेऊ से भाजपा की सभा का लाइव-  https://fb.watch/on4sU-kU0l/

गांव गोपालसर की सभा का देखें लाइव-  https://fb.watch/on6YMHdSEE/

गांव राजपुरा से देखें आज की सभा का लाइव- https://fb.watch/onc68j72Iw/ 

श्रीडूंगरगढ़ शहर में रामदेवजी मंदिर, बिग्गाबास से सभा का लाइव- https://fb.watch/onjPkLadLa/