






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवबंर 2023। गत पांच वर्षों में बिजली, पानी, स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के आंदोलन हो या अवैध टोल वसूली धरने सहित क्षेत्र में किए गए हर एक संघर्ष में जनता के साथ सड़कों पर खड़ा रहा हूं। लगातार हर एक संघर्ष में शासन प्रशासन से आगे होकर लड़ा हूं, और आज इसी के दम पर आपके बीच खड़ा होकर वोट मांग रहा हूं। आगे भी सदैव जनता के साथ खड़ा नजर आऊंगा। ये बात आज क्षेत्र के 17 गांवो में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी विवेक माचरा ने ग्रामीणों से कही। माचरा अपने समर्थकों के साथ गांव जैसलसर, अभयसिंहपुरा, बिग्गा, सातलेरां, कितासर, शीतलनगर, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, रेवाड़ा, लिखमादेसर, लालासर, आडसर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर व जैतासर में जन सम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। माचरा व उनके समर्थकों ने संघर्ष के नाम पर वोट मांगे। सभी गांवो में युवाओं ने उनका स्वागत सम्मान किया।




