






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। नई पीढ़ी में गौसेवा के संस्कारों को देने के लिए जरूरी है कि गोपाष्टमी के पर्व पर बच्चों और पूरे परिवार को साथ लेकर गौशालाओं में पहुंचें एवं गौसेवा को अपने हाथों से करें। यह आह्वान क्षेत्र के सभी गौसेवक सोमवार को गोपाष्टमी के पर्व पर क्षेत्रवासियों से कर रहे है। सोमवार को विभिन्न गौशालाओं में गौपूजन के कार्यक्रम शुरू हो गए है। इसके अलावा घरों में, घरों के बाहर गलियों की गायों को पूजन भी क्षेत्रवासी कर रहे है। वहीं इस मौके पर आडसर बास गोपाल गौशाला में दोहपर 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा व दोपहर बाद मेला मैदान में मेला भी परवान चढ़ेगा। गौशाला में बनाए गए भव्य पांडाल में विभिन्न स्कूलों की टीमों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेला मेदान में भी बड़ी संख्या में झुले, अस्थाई दुकानें सज चुकी है।




