May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवबंर 2023। विधानसभा चुनाव से पहले नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का संदेश देते हुए पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आज मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला। आधुनिक हथियारों से लैस जवान पैदल मार्च में रहें। पुलिस के साथ बीएसएफ व सिक्किम पुलिस के जवान मार्च में शामिल रहें। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों से भ्रमण कर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का भी भ्रमण किया जा रहा है। एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार की अगुवाई में थानाधिकारी अशोक विश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के जवान सहित 160 जवान शामिल रहें। 160 जवानों में सिक्किम पुलिस के 84 तथा शेष जवान बीएसएफ के शामिल हुए। यह दस्ता चुनावों तक यहीं रहेगा एवं आवश्यकतानुसार मतदान के दिन अतिरिक्त जाप्ता बूथ वाइज बुलाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पुलिस, सिक्किम पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने निकाला पैदल मार्च, शांति पूर्ण मतदान का दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पुलिस, सिक्किम पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने निकाला पैदल मार्च, शांति पूर्ण मतदान का दिया संदेश।