May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवबंर 2023। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन क्षेत्र के तीनों शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि देने के साथ प्रारंभ हुआ। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने युवाशक्ति व महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रीति ने कहा कि मेरी लड़ाई किसी पार्टी या प्रत्याशी के खिलाफ नहीं बल्कि मेरा संघर्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ है। क्षेत्र के युवा भी भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते है। भ्रष्टाचारी नेताओं से जनता त्रस्त है और आज हर एक नागरिक इससे छुटकारा पाने के लिए परेशान है। प्रीति ने कहा कि इस बार भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करें। भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने के लिए युवा और महिला शक्ति मेरे संघर्ष को अपना समर्थन देवें। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं स्वतंत्रता सैनानियों के परिवार की बेटी हूं और समाजसेवी परिवार की बहू हूं। अब आप सब साथ दो ताकि क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम सभी संभागी बने और आने वाली पीढ़ियों का कल भ्रष्टाचार मुक्त कर एक नई क्रांति का बीजारोपण कर सकें। इस दौरान आशीष जाड़ीवाल, जिज्ञासु सिद्ध, संपत सारस्वत ने मंच से अपना संबोधन देते हुए प्रीति के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान प्रीति शर्मा के समर्थन में घर घर प्रचार में घूम रहें युवाओं ने भी विचार व्यक्त किए और क्रांति में सहयोग देने का संकल्प लिया। सम्मेलन में अनेक निर्दलीय समर्थक शामिल हुए।

युवा सम्मेलन का पूरा देखें लाइव- https://fb.watch/otMp0F0olt/