May 21, 2026
10-oct

माकपा प्रत्याशी पहुंचे करीब दो दर्जन गांवो में, किया व्यक्तिगत संपर्क, कार्यकर्ता बना रहें मजबूत रणनीति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव का नजदीक आ रहा है और प्रत्याशियों व उनके कट्टर समर्थकों की उड़ती नींद के बीच उनके प्रयास ओर अधिक बढ़ गए है। माकपा कार्यालय में आज दिनभर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत रणनीति पर चर्चाएं की। मंगलवार की रैली को शनिवार तक वोट में तब्दील करने के कार्यक्रम भी तय किए गए। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया अपने कुछ समर्थकों के साथ करीब दो दर्जन गांवो में पहुंचे और व्यक्तिगत संपर्क कर वोट जोड़ने का प्रयास किया। महिया ने जीत के प्रति विश्वास जताया और कहा कि गत पांच वर्षों में किसी का नुकसान नहीं किया व ना ही किसी को नाराज किया। हम मजबूती से लड़ेंगे और जनता संघर्ष को चुनकर अपनी लड़ाई विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेगी।

रालोपा व बसपा जुटी जनसंपर्क में, निर्दलीय भी मांग रहें है वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा व बसपा के राजेन्द्र मेघवाल भी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में जुटें है। दोनों युवा नेता अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहें है। बसपा के प्रत्याशी राजेन्द्र मेघवाल ने गांव रीड़ी, बाना, सालासर, हेमासर, गुसाईसर बड़ा में चुनावी सभा का आयोजन किया व वोट मांगे। बाना में ग्रामीणों ने राजेन्द्र का ट्रेक्टर रैली के साथ भव्य स्वागत किया। सभी गांवो में समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए वोट का आश्वासन भी दिया। राजेन्द्र ने दलित हित की आवाज बुलंद की। वहीं निर्दलीय सांवतसिंह खिलेरी, ईश्वरचंद चौरड़िया सहित सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांग रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा के राजेन्द्र मेघवाल ने गांवो में सभाएं कर मांगे वोट, ग्रामीणों ने किया स्वागत।