






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 बजे तक मतदान 43.97 प्रतिशत हुआ है। बता देवें पूरे जिले में मतदान दोपहर एक बजे तक कोलायत में सर्वाधिक 41.77प्रतिशत रहा है। वहीं नोखा 40.79 प्रतिशत के साथ दूसरे नबंर पर रहा है। मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। विभिन्न बूथों पर लंबी कतारें लगी है और क्षेत्र में लगातार शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गांव कल्याणसर पुराना बूथ नबंर 179,180 में लगातार मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। यहां शांति पूर्ण तरीके से भारी उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। बीएलओ रामलाल हरडू ने बताया की गांव के सबसे बुजुर्ग वोटर 93 वर्षीय पन्नाराम मेघवाल ने भी अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाया है।




















