May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में तीन बजे तक मतदान 55.39 प्रतिशत हो गया है। वहीं सर्वाधिक मतदान अभी तक कोलायत में 56.61 प्रतिशत हुआ है। वहीं तीन बजे तक सबसे कम लूणकरणसर में 45.13 प्रतिशत वोट गिरे है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मतदान का उत्साह है और कोई वोट देने अमेरिका से दो साल बाद लौटा है तो कोई तमिलनाडु, चैन्नई से अपना मत देने आया है। आप भी क्षेत्र भर से देखें विभिन्न फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में बूथ के बाहर लगी है मतदाताओं की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान पूर्ण हुआ, लगी है अभी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में बूथ पर लगी है मतदाताओं की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन पीढ़ियों ने एकसाथ किया मतदान, प्रसन्न हुआ पूरा परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा में बूथ पर लगी है मतदाताओं की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में मतदाताओं की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारी का इंतजार करते ग्रामीण बैठे केन्द्र में, देंगे अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 85 वर्षीय भगवानीराम बिहाणी ने निभाया अपना दायित्व, व्हीलचेयर पर पहुंचे वोट देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादाणी परिवार ने दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में युवाओं ने दिया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक युवा मुकेश जाखड़ ने दिया अपना वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में नंदकिशोर कठाेतिया ने अपनी पत्नी के साथ जाकर दिया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में पूनम सोनी ने पत्नी के साथ जाकर दिया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सास बहू ने साथ जाकर दिया अपना वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेंमत पुत्र डॉक्टर लालचंद शर्मा फ्लोरिडा अमेरिका से वोट देने श्रीडूंगरगढ़ आए है, दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तमिलनाडु से मतदान करने आए युवक मनोज कुमार स्वामी ने दिया अपना वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास का निवासी देवीसिंह पुत्र लाखूसिंह दो साल बाद जमैका न्यू किंग्सटन, अमेरिका से गांव पहुंचा है और दिया अपना वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के विष्णु सिंह चैन्नई से आए है मतदान करने, दिया अपना वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में युवाओं ने पहले दिया मतदान, फिर काम किया प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुकेश सोनी ने दिया अपना मत, दूसरों को भी दी मतदान जरूर करने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसांईसर बड़ा में दिया युवा ने मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम चांडक ने दिया मतदान, निभाया कर्तव्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शकिर ने निभाया अपना फर्ज, रेस्टोरेंट से जाकर किया मतदान।