






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2023। क्षेत्र के गांव वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली मंदिर में मूर्ति की स्थापना 22 फरवरी 2024 को समारोह पूर्वक किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अनेक सदस्यों की बैठक हुई और मूर्ति स्थापना समारोह में मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों के सम्मान का भी निर्णय लिया गया है। ध्वजारोहण के साथ शुरू होने वाले समारोह में पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ होगा। बैठक में वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़, भीमसेन जाखड़, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार जाखड़, मोहनराम जाखड़, गोपालराम गोदारा, तोलाराम जाखड़, तेज बहादुर, हनुमानगढ़ के खुमाराम, जोधपुर के मांगीलाल जाखड़, हनुमान जाखड़, रामदीन, खियाराम,मघाराम, रामुराम जाखड़ सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। मन्दिर कमेटी से जुड़े सदस्यों की अगली बैठक 25 दिसंबर को होगी।




