






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2023। कार्तिक पूर्णिमा को आज शाम को घरों में व मंदिरों में देव दिवाली मनाई गई व दीप जलाएं गए। हर मोहल्ले में महिलाओं, युवतियों व युवाओं ने अपने आस पास के मंदिरों में पहुंच कर दीपक जलाएं व शुभ की कामना की। हनुमान धोरा मंदिर, भैरव मंदिर, राम मंदिर, माताजी मंदिर, दधिमती माताजी मंदिर, श्याम धोरा मंदिर, हरिराम बाबा मंदिर, श्रीगोपाल गौशाला सहित सभी मंदिरों में दीपमालाएं सजी और दिव्य वातावरण बना जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसन्नचित्त होकर भाग लिया। वहीं सिंधी समाज की महिलाओं ने शहीद हेमू कालानी पार्क में 1008 दीप जलाए और शुभता की कामनाएं की।


















