






1- एम्स दिल्ली में 3061 पदों पर निकली भर्ती,
2- इंडियन एयरफोर्स में 327 पदों पर निकली भर्ती,
3- आईटीबीपी में 248 पदों की रिक्तियां,
4- असिस्टेंट मैनेजर सहित 2100 पदों पर भर्ती होगी,
5- सीआरआईएस में 18 वैकेंसी,
6- पूर्व मध्य रेलवे में 1832 पद।
7- 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसंबर से…
8- सीटेट: ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर तक।
9- यूजी-पीजी के अभ्यर्थी अब चार दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन।
10- प्रदेश के 5471 विद्यार्थियों को हर माह मिलेगी एक हजार की स्कॉलरशिप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2023। विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों संबंधी तथा शिक्षा जगत से जुड़ी विभिन्न जानकारियां व खास खबरें अब आप पढ़ें एक साथ। अनेक स्थानों से सभी खबरें विद्यार्थियों व युवाओं के लिए एक स्थान पर कलेक्ट कर उनकी सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।
एम्स दिल्ली में 3061 पदों पर निकली भर्ती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एम्स दिल्ली ने ग्रुप बी व सी के 3061 पदों पर आवेदन मांगे है। आवेदन एक दिसबंर तक किए जा सकते है। देखें https://aiimesexams.ac.in/index.html
इंडियन एयरफोर्स में 327 पदों पर निकली भर्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंडयन एयरफोर्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 1/2024/एनसीसी स्पेषल इंट्री के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए 327 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, बारहवीं की डिग्री हासिल की हो। पूरी डिटेल इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते है। चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आईटीबीपी में 248 पदों की रिक्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल तथा जनरल ड्यूटी के 248 रिक्त पदों पर भर्तीके लिए योग्य उम्मीदवार 28 नवबंर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। चश्मा या लेंस पहले बिना दोनों आंखो की न्यूनतम दूरी की दृष्टि 6/6 या 6/9 होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रूपए देना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nie.in/ पर देखें।
असिस्टेंट मैनेजर सहित 2100 पदों पर भर्ती होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर सहित 2100 रिक्त पदों पर भर्तीके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। आगामी 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए https://www.idbibank.in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते है।
सीआरआईएस में 18 वैकेंसी
रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इेजीनिय के 18 पदों पर वैकेंसी जारी की है। आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें cris.org.in
पूर्व मध्य रेलवे में 1832 पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1832 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन नौ दिसंबर तक किया जा सकता है। पूरी डिटेल देखें वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर।
9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11दिसंबर से…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला समान परीक्षा योजना के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। बीकानेर जिले के 1027 स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के 1.52 लाख विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रथम पारी में सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 1.15 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 10वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं पहली पारी में और 9वीं कक्षा के सभी पेपर दूसरी पारी में होंगे। जबकि 11वीं ओर 12वीं कक्षा की परीक्षाएं विषयवार दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे तथा शत प्रतिशत पाठ्यक्रम में से प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीटेट: ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 1 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में मंगलवार रात को वेबसाइट पर जानकारी दी गई। सीबीएसई ने पहले 23 और इसके बाद 27 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथियां तय कीथी। अब एक बार फिर तिथि बढ़ाई गई है। परीक्षा शुल्क तथा अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
यूजी-पीजी के अभ्यर्थी अब चार दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव और त्योहारों की छुट्टी होने के कारण महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2023 के आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। यूजी-पीजी के अभ्यर्थी अब चार दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रदेश के 5471 विद्यार्थियों को हर माह मिलेगी एक हजार की स्कॉलरशिप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए गत समय में हुई नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के बाद मेरिट में आने वाले राज्य के 5471 विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम भी फरवरी मार्च में घोषित होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा नौंवी में प्रवेश लेने के बाद नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसी प्रकार कक्षा 10,11 व 12वीं में नवीनीकरण कराना होगा।



