






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में सेसोमू स्कूल के पास स्थित 220 जीएसएस पर गुरूवार सुबह रखरखाव का कार्य किया जाएगा जिससे श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित कुछ गांवो में बिजली कटौती होगी। जीएसएस के सहायक अभियंता आरएस राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 220 पर आवश्यक मैंटनेंस कार्य किया जाएगा जिससे विद्युत सप्लाई बंद की जाएगी। इससे श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास का कुछ क्षेत्र सहित गांव लखासर, जोधासर, बेनीसर, बिंझासर गांव की आपूर्ति बाधित होगी। आप ये खबर पढ़ें और इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए ताकि वे किसी असुविधा से बच सकें।



