






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 29 जलाई 2020। मंगलवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम आया जिसमें श्रीडूंगरगढ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सर्वश्रेष्ठ परिणाम का परचम भारती निकेतन के नाम कायम रहा है और राज्य में रैंक बनाते हुए विद्यार्थी गजानंद पुत्र राकेश पारीक ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। बालक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने गुरूजनों को दिया। इसी विद्यालय कि छात्रा एकता बोहरा पुत्री महेश कुमार बोहरा ने डॉक्टर बनने के स्वप्न के साथ 96.67 प्रतिशत अंको सहित दूसरा स्थान हासिल किया है। संस्कार इंसिट्यूट के सौरभ सारस्वत ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किए है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा सभी विद्यार्थी 85 से 95 प्रतिशत के बिच परिणाम लाए है। मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की बालिका अमरीन छींपा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की अभिलाषी बालिका अमरीन अपने परिवार की पहली बालिका है जिसनें इतने उत्तम अंको के साथ दसवीं पास की है। सन साईन पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम रहा और 100 प्रतिशत परिणाम देते हुए विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी व बाकी सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय का छात्र शुभम कल्लाणी 91.50 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हासिल किया है। पूनियां पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल देराजसर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की बालिका गायत्री मूंड ने 93.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी विदयार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंको से पास हुए है। महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा और स्कूल की हर्षिता वर्मा 89.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही है। गायत्री आदर्श विद्या मंदिर सी.से. स्कूल मोमासर का भी शत प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय की अंकिता गोदारा 92.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्दश स्कूल गुसाईसर बड़ा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा तथा टीना पुत्री सुरेन्द्र कुमार गोदारा 90.50 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही है। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकण्डरी स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा और स्कूल के निहार भूतड़ा ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल की छात्रा कविता लांबा ने 93.33 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। सर छोटुराम आदर्श शिक्षण संस्थान ठुकरियासर के छात्र संतोष गोदारा पुत्र बजरंगलाल गोदारा ने शानदार परिणाम लाते हुए 95.67 प्रतिशत अंको के प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय संचालक ने बालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए सम्मान किया। सभी विद्यालयों के संचालकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इनका सम्मान किया। सभी विद्यार्थियों के परिजनों को भी बधाईयां मिल रही है। विद्यालय परिवार सहित विद्यार्थियों के परिजन भी परिणाम से गौरान्वित है।








