






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज घना कोहरा छाया है और 10.30 के बाद भी मौसम साफ नही हुआ है। सड़कों पर सुबह वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आए व चालकों को धीमी गति के साथ लाइट जलाकर रखनी पड़ी। वहीं सर्दी ने नागरिकों की आम दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में 3 दिसम्बर के बाद सर्दी बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा। बता देवें गुरुवार को उत्तरी भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ेगी और सर्दी में ओर इजाफा होगा।








