






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2023। क्षेत्र के गांव पुण्दलसर में एक युवक को घेर कर उससे मारपीट करने व नगदी छीन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुण्दलसर निवासी 20 वर्षीय युवक अरविंदसिंह पुत्र महावीर सिंह ने इसी गांव के दयालसिंह पुत्र किशनसिंह, गोपालसिंह पुत्र श्रवणसिंह, बिंदू पुत्र मदनसिंह सहित 5-6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 29 नवम्बर को शाम 7.30 बजे माताजी मंदिर के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोका व डंडों और रॉड से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपए, मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राकेश को दी गयी है।



